भारत के इस द्वीप पर मोदी जी के जाने के बाद सभी इस के बारे में जानना चाहते है तो इस ब्लॉग में अपने दो बार की हुई लक्षद्वीप की यात्रा के अनुभव के जरिए मैं आपको लक्षद्वीप के बारे में जानकारी देता हूँ।
लक्षद्वीप भारत के दक्षिण दिशा में बसा भारत का छोटा सा द्वीप समूह है जो भारत के नक्शे पर बस एक छोटे से बिंदु जितना दिखता है | भौगोलिक दृष्टि से ये केरला के सबसे करीब है |
लक्षद्वीप में कुल मिलाकर 36 छोटे छोटे द्वीप है इसकी राजधानी कवरट्टी है | जहाँ से सारे सरकारी काम होते है लेकिन यहां का एयरपोर्ट सिर्फ अगाती आइलैंड में है |जिसे पेप्सी के विज्ञापन में शामिल किया गया है और सबसे खूबसूरत और छोटे एयरपोर्ट में से एक है |
यह कोची से लगभग 400 km दूर है | यहां का एक आइलैंड मिनिकॉय मालदीव्स से केवल 70 km की दूरी पर है और इसका कल्चर पूरी तरह से मालदीव जैसा ही है
यहां मालदीव जैसे बड़े आइलैंड नही है इसीलिए यहाँ बड़े रिजॉर्ट नही है |
कोची जो की केरला का समुद्री तट वाला इलाका है से लक्षद्वीप के लिए शिप चलती है जिसकी समय सारणी आप इस वेबसाइट पर देख सकते है। आपको यहां जाने के लिए कोची आना होगा कोची से लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट चलती है जो 6000 से 7000 Rs में लक्षद्वीय के एयरपोर्ट अगाती ले जाती है | ये फ्लाइट बेंगलुरु से भी मिलती है और पूरे दिन में केवल एक ही फ्लाइट चलती है जो 75 सीटर होती है और जिसकी बुकिंग आपको पहले से करनी होती है | जो की आप नीचे दी हुई वेबसाइट पर जाकर कर सकते है।
बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें
अगर आप शिप से जाना चाहते है तो कोची से कोची का समुद्रम नाम का पैकेज यहां की सरकार जिसे स्पोर्ट्स के नाम से जाना जाता है चलाती हैं जिसकी बुकिंग उनकी ऑफिशियल वेबसाइट से होती है | तो संक्षेप में यहाँ दो ही तरीके से पहुंचा जा सकता है फ्लाइट या समुद्री जहाज़
लक्षद्वीप में घूमने के लिए आपके पास एंट्री परमिट होना अनिवार्य है जो कि स्पोर्ट्स नामक संस्था की तरफ से दी जाती है। इसके लिए आपको इस संस्था के कोच्ची स्थित ऑफिस में जाना होता है लेकिन इसके पहले आपका जहाँ निवास स्थान है वहां पर पुलिस वेरिफिकेशन होता है और इसके अलावा आपके पास लक्षद्वीप के किसी लोकल व्यक्ति का इनविटेशन भी होना चाहिए जिसके बाद आपको स्पोर्ट्स में आवेदन करना होता है और आपको वो परमिट सारी प्रक्रिया पूरी कर के दे देते है। लेकिन इसका एक और विकल्प है आप किसी लक्षद्वीप के ट्रेवल एजेंट से इस परमिट को बनवाने के लिए संपर्क कर सकते है। वहीं अगर आप लोकल ट्रेवल एजेंट से लक्षद्वीप का पैकेज लेते है। तो वो परमिट बनवा कर ही देता है। परमिट के लिए आपको 200 रुपये की फीस देनी होती है। हर आइलैंड के लिए आपके पास हर आइलैंड का परमिट होना चाहिए। लेकिन कुछ स्थिति में आपको एंट्री परमिट कि आवश्यकता नहीं होती जो हम आगे जानेंगे।
लक्षद्वीप 100 प्रतिशत मुस्लिम द्वीप है लेकिन ये पूरी तरह से सुरक्षित है और यहां के लोकल आइलैंड पर आप बिकनी नही पहन सकते है।
यहां के प्राइवेट बीच जैसे बंगाराम थिनिकरा पर बिकनी पहनी जा सकती है |
जहाँ पूरे भारत में लड़की के ससुराल जाने की प्रथा है वही लक्षद्वीप में लड़का ससुराल जाता है वही रहता है | उसकी इनकम का एक हिस्सा उसके मां बाप को जाता है और एक बीवी को ऐसा इसलिए क्योंकि इनका मानना है की लड़की ही मां बाप की सेवा कर सकती है बहु नही तो लड़की अपने मां बाप की सेवा करे और लड़का दोनो परिवार की देखभाल करे यही यहाँ का नियम है |
यहां साधारणतया 2 तरह के द्वीप है लोकल यानी जहाँ लोग रहते है और प्राइवेट जो सिर्फ टूरिस्ट के लिए बनाए गए है जिनमे बंगाराम सबसे फेमस है | यहां के अगाती द्वीप में होटल है जो 500 से 700 से शुरू होकर 6000 तक जाते है लेकिन इनकी बुकिंग से पहले आप फ्लाइट चेक करे, उसके हिसाब से अपना प्लान बनाए |
तो संक्षेप में आप फ्लाइट देखे उसी दिन की होटल देखे दोनो उपलब्ध है तो उस दिन का प्लान करे |
लक्षद्वीप जाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है शिप से जाना और इसके लिए आप सरकार द्वारा चलाये जाने वाले समुद्रम पैकेज के माध्यम से लक्षद्वीप घूम सकते है। जो केरला के कोची से 5 दिन की ये ट्रिप आपको 3 आइलैंड की सैर करवाती है | इसका कुल खर्च लगभग 40000 रुपये डायमंड क्लास के लिए और 30000 रुपये गोल्ड क्लास के लिए लगता है। इसमें आपको कोची के पोर्ट पर जाना होता है जहां से आपकी चेकिंग वैसे ही होती हैं जैसे एयरपोर्ट पर उसके बाद आप शिप बोर्डिंग करते हो जिसका टाइम लगभग 12 बजे का होता है | समुद्रम पैकेज के लिए आपको परमिट कि आवश्यकता नहीं होती है।
आपको शिप में ही सोना होता है इसी में आपको खाना मिलता है | ये शिप में आपको सिंगल रूम नही मिलता या तो आप डोरमेट्री में कई लोगो के साथ या गोल्ड और डायमंड क्लास में 2-3 लोगो के साथ शेयर कर सकते हो, इसके कमरे में बेड ऊपर नीचे वाले होतें हैं |
इस पैकेज में लक्षद्वीप के मिनिकॉय, कदमत और कालपेनी जैसे आइलैंड कवर होते है। आप ब्रेकफास्ट कर के आइलैंड कवर करने जाते है, और कुछ वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, आइलैंड पर लंच करते है और लोकल लोगो से मिलते है | रात में फिर से शिप में आकर सो जाते है |
इसी तरह से आप बीच में वाटर स्पोर्ट्स भी कर सकते है कुछ इसी पैकेज मैं कवर होते है और स्कूबा जैसे आपको अलग से पे करके करने होते है |
समुद्रम पैकेज की विस्तार से जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें |
बंगाराम एक प्राइवेट आइलैंड है जो 2 km में फैला हुआ है और लक्षद्वीप के एयरपोर्ट से डायरेक्ट फेरी से कनेक्टेड है, यहां केवल 50 कॉटेज बने हुए है जो पूरी तरह से गवर्मेंट की देखरेख में आते है जिनको कई ट्रैवल एजेंट अपना बोल के सेल करते है इसी आइलैंड पर सारे वाटर स्पोर्ट्स है और यह एक सुंदर सनसेट होता है | बंगाराम लक्षद्वीप का इकलौता ऐसा आइलैंड है जहाँ पर आप शराब का सेवन कर सकते है जो आपको यही के रिसोर्ट में मिलती है | बंगाराम आइलैंड के लिए भी आपको एंट्री परमिट कि आवश्यकता नहीं होती।
बंगाराम के पास ही थिनिकारा है जो छोटा आइलैंड है यह पहले वुडन हट एंड कैंप थे लेकिन अब यहां केवल जंगल है यहां आप बिकनी पहन सकते हो
थिनिकरा की मिट्ठी वाइट और सॉफ्ट है यहां का बीच आपको सब आइलैंड से सुंदर और अलग लगेगा यही से आगे परली 1 और परली 2 आइलैंड की ट्रिप भी होती है जो करके आपका ये ट्रिप यादगार बन जायेगा |
तो इस पैकेज में आप एयरपोर्ट से सीधा बंगाराम आते है यहां से डे ट्रिप करते है 3 दिन यहाँ के लिए बहुत है | इसका खर्च 18000 पर नाइट रूम 2 लोगों के लिए होता है जिसमे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल होता है। अगाती से बंगाराम तक आने जाने का एक व्यक्ति का 5000 रुपये अलग से देना होता है।
यहां नेटवर्क कम होता है इंटरनेट केवल बीएसएनएल का चलता है एयरटेल की सिम पे भी कॉल्स आ जाते है तो आप BSNL ya Airtel की सिम लेके जाए | लेकिन यहाँ इंटरनेट न के बराबर चलता है और कॉल्स भी ठीक से नहीं लग पाती है।
लक्षद्वीप द्वीप समूह है इसलिए यह सड़क मार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थान जाना संभव नहीं है यह आप फेरी से ही एक जगह से दूसरी जगह जा सकते है यह फेरी लिमिटेड चलती है जिसकी वजह से कही भी जाने से पहले फेरी का शेड्यूल चेक करना महत्वपूर्ण है | लक्षद्वीप के कुछ द्वीपों जैसे अगाती, कवरत्ती पर आपको स्कूटी रेंट पर मिल जाती है जो आपको 500 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मिल जाती है |
शिप पैकेज समुद्रम 30000 से 40000 रुपये प्रति व्यक्ति
बंगाराम और अगाती आइलैंड का 3 दिन का टूर पैकेज 80000 रुपये दो व्यक्तियों के लिए
Japan has become a dream destination for Indian travelers, offering the perfect balance of advanced…
Note : Since Helicopter Trip has become popular, Lucknow has become centre for KailashYatra because…
Download Compulsory Health Certificate (CHC) - https://jksasb.nic.in/Yatra2025/Forms/CHC%20English%202025.pdf Download Doctors List - https://jksasb.nic.in/ListofAuthorizedDoctorsInstitutions2025.html Check Weather Update…
Curated by: Travel Hichki | Pooja 🛕 Introduction Embark on the sacred journey of the…
This itinerary is designed for couples seeking an unforgettable adventure in Langkawi on a budget.…